फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएन में ऐश्वर्या ने कहा, ओम शांति

Sat, 22 Sep 2012 11:39 PM IST
संयुक्त राष्ट्र/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जानी मानी अभिनेत्री और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय ने संयुक्त राष्ट्र में शुक्रवार को संस्कृत श्लोक पढ़े। छात्रों को संबोधित करने के दौरान उन्हें शांति का संदेश देने के मकसद से उन्होंने संस्कृत के मंत्र ‘ओम शांति’ का उच्चारण किया और साथ ही उनसे अपने अहम और निजी आकांक्षाओं को परे रखकर खुद के भीतर शांति तलाशने की अपील की।
विज्ञापन


38 वर्षीय ऐश्वर्या राय ने इस दौरान संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा किया और अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के उपलक्ष्य में विश्व इकाई द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह में भागीदारी की। बाद में उन्होंने ‘सतत भविष्य के लिए सतत शांति’ विषय पर आयोजित एक संगोष्ठी में भाग लिया, जिसमें दुनिया भर से आए छात्रों ने शिरकत की। ऐश्वर्या का अगले महीने संयुक्त राष्ट्र  की एड्स रोकथाम इकाई के निदेशक माइकल सिडिबी से मुलाकात का कार्यक्रम है।

बड़ी मात्रा में मौजूद बच्चों को संबोधित करते हुए बच्चन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के साथ सहयोग शुरू करने के रूप में वह आज भी अपने आप को एक छात्र ही महसूस करती हैं। बच्चों और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अनुभव के लिए संयुक्त राष्ट्र के साथ आज मेरी जिंदगी की शुरूआत हुई है, जो मेरे लिए सीखने का एक नया मोड़ है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में प्रबल विश्वास है क्योंकि यह उसी के प्रयासों का परिणाम है कि यह सभी एक बेहतर विश्व के लिए यहां एकत्रित हैं। अपने पिता की एक सीख को साझा करते हुए छात्रों से अहम त्यागने की अपील की। उन्होंने अपना संबोधन संस्कृत श्लोक ‘ओम शांति’ से खत्म किया।
विज्ञापन


कई हस्तियों से मुलाकात
ऐश्वर्या के लिए यह एक बेहद व्यस्त दिन था। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून और संयुक्त राष्ट्र के शांति दूत अभिनेता माइकल डगलस, ब्रिटिश मानव विज्ञानी जेन गोडाल, यहूदी-अमेरिकी लेखक तथा नोबेल पुरस्कार विजेता ऐली विजेल तथा अमेरिकी अभिनेत्री और गायक मोनिक मोलमेन से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें