फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर भड़के ट्रंप, जुकरबर्ग बोले- 'मैंने लोगों को साथ लाने का काम किया'

Thu, 28 Sep 2017 12:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
doland trump
विज्ञापन
बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेसबुक पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि फेसबुक ट्रंप विरोधी है। ट्रंप ने कहा कि फेसबुक का पूरा नेटवर्क ही ट्रंप विरोधी है। न्यूयॉर्क टाइम्स की फेक न्यूज और वॉशिंगटन पोस्ट भी हमारे खिलाफ रहे हैं। क्या ये मिलीभगत है?
विज्ञापन

  Facebook was always anti-Trump.The Networks were always anti-Trump hence,Fake News, @nytimes(apologized) & @WaPo were anti-Trump. Collusion? — Donald J. Trump (@realDonaldTrump) September 27, 2017

ट्रंप के फेसबुक को 'एंटी ट्रंप' कहने के बाद जुकरबर्ग ने उन्हें जवाब दिया है। फेसबुक के सीईओ जुकरबर्ग ने कहा कि मैं फेसबुक के माध्यम से लोगों को एक साथ लाने का काम करता हूं। ट्रंप कहते हैं कि फेसबुक एंटी ट्रंप है, उदारवादी कहते हैं कि हम ट्रंप की मदद करते हैं। दोनों ही पक्ष के लोग हमारे कंटेंट से खुश नहीं हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: ट्रंप की धमकी, उत्तर कोरिया पर सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार अमेरिका

जुकरबर्ग ने अमेरिका के 2016 के राष्ट्रपति चुनावों के परिणामों को बदले जाने की खबरों को गलत बताया। आपको बता दें कि फेसबुक ने अमेरिकी चुनावों में रूस के कथित हस्तक्षेप की जांच में कांग्रेस की टीम को मदद मुहैया कराने पर सहमति जताई थी। फेसबुक ने कहा था कि 3,000 विज्ञापनों की सामग्री जोकि रूसी एजेंसी द्वारा खरीदी गई थी, को जांचकर्ताओं को उपलब्ध करायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें