अमेरिका में आए हार्वे तूफान के बाद एक युवक को अपने घर लौटने में मगरमच्छ मिला है। दरअसल, मामला अमेरिका के ह्यूस्टन का है। यहां हार्वे तूफान के बाद अपने घर का मुवायना करने आया युवक जब घर के चारो कोने देख रहा था तो अचानक उसे डाइनिंग टेबल के नीचे विशाल मगरमच्छ बैठा मिला। जिसके बाद उसने घबराकर वन्यजीव अधिकारियों को तुरंत फोन करके बुलाया।
9 foot #gator pulled from home in Humble. Be careful when returning to flooded homes. There may be unwanted visitors. @abc13houston pic.twitter.com/1X5ZGxz57w
— Chris Nocera (@13ProducerChris) September 1, 2017
चौंकाने वाली बात यह है कि यह मगरमच्छ 9 फीट लंबा था। मगरमच्छ को पकड़ने आए वन्यजीव अधिकारियों ने 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद उसके मुंह में टेप लगाकर पकड़ ले गए। मामले में हैरिस काउंटी पुलिस विभाग ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 9 फीट लंबे मगरमच्छ को नेचुरल आवास में ले जाया जाएगा। गौरतलब है कि अमेरिका मेें तूफान 'हार्वे' से प्रभावित 3,11,000 लोगों ने सरकारी सहायता के लिए पंजीकरण कराया है। साथ ही प्रभावित लोगों को वित्तीय सहायता मुहैया कराई जा रही है।