फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत समेत दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं की बल्ले-बल्ले, वैश्विक मंदी से मिली निजात 

Sun, 28 Jan 2018 05:03 PM IST
एजेंसी, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

एक दशक पहले आई मंदी के बाद से अब पहली बार विश्व की ज्यादातर बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की विकास दर फिर से तेजी से बढ़ने लगी है। दुनिया के सभी बड़े देशों में एक साथ अर्थव्यवस्था का विस्तार हो रहा है, नई नौकरियां पैदा हो रही हैं, संपत्ति बढ़ रही है और फिर से निराशा में डूबने का खतरा कम हुआ है। अमेरिका के द कांफ्रेंस बोर्ड, ब्यूरो ऑफ लेबर स्टेटिक्स ने यह दावा किया है।

विज्ञापन


दुनिया भर से संकेत मिल रहे हैं कि विश्व वैश्विक मंदी से निकल चुका है। अमेरिका में हाल में 1.5 ट्रिलियन डॉलर के टैक्स में कटौती की गई है। यूरोप भी सस्ती मुद्रा के प्रभाव को महसूस कर रहा है और उसके केंद्रीय बैंक मजबूत स्थिति में हैं। हालांकि यह भी सच है कि इस तेज विकास का फायदा सब को नहीं मिल रहा है। कई देशों में बेरोजगारी दर ज्यादा है। पर विकास तेज होने से मध्यवर्ग का जीवन सुरक्षित होने की संभावना बढ़ रही है। 

लंदन स्थित ग्लोबल अकाउंटिंग एंड कंसल्टिंग कंपनी पीडब्ल्यूसी के वरिष्ठ अर्थशास्त्री बरेट कुपलिन ने कहा कि अब दुनिया कुछ शानदार अर्थव्यवस्था वाले देशों पर निर्भर नहीं है। चूंकि वैश्विक विकास फैल रहा है, इसलिए यह मानना चाहिए कि यह विकास स्थिर है। विशेषज्ञों के मुताबिक तेजी से बढ़ती विश्व अर्थव्यवस्था को सिर्फ एक चीज से खतरा है, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन जैसे राजनेताओं के अप्रत्याशित व्यवहार से। 
विज्ञापन



देश         विकास दर 2017 (प्रतिशत)
ब्रिटेन            1.5
रूस            1.8 
कनाडा            2.5
यूरो क्षेत्र            2.2 
अमेरिका            2.3                         
तुर्की             4.0                
जापान            1.4                
चीन             6.6                            
दक्षिण कोरिया         2.7                                             
भारत             6.2                              
मैक्सिको            2.5                             
इंडोनेशिया            4.9                                           
ब्राजील            1.0                               

हर देश में ऑल इज वेल
अमेरिका की अर्थव्यवस्था लगातार नौ साल से बढ़ रही है। इस साल भी वहां विकास दर 2.7 रहने की उम्मीद है। चीन ने दशकों के तेज विकास दर के बाद बाधा की आशंकाओं को खत्म कर दिया है। हाल में आई राजनीतिक समस्याओें को पीछे छोड़ते हुए यूरोप भी विकास नायक बन चुका है। जापान भी बढ़ रहा है। तेल की कीमत उछाल से रूस और मध्य पूर्व के देशों में उत्पादन बढ़ गया है। काफी समय से मंदी से जूझ रहे ब्राजील में भी अच्छे संकेत मिलने लगे हैं। 

वैश्विक विकास दर में उछाल
आईएमएफ के मुताबिक इस साल और अगले साल वैश्विक विकास दर 3.9 रहने का अनुमान है। यह पिछले साल 3.7 और 2016 में 3.2 प्रतिशत थी। यह सकारात्मक है क्योंकि मंदी से पहले वैश्विक दर चार फीसदी भी मुश्किल से हुआ करती थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें