टेक्सास के एक युवक ने उस महिला पर केस कर दिया जिसके साथ वो एक डेट पर गया था। युवक का कहना है कि वो फिल्म के दौरान टेक्स्ट मैसेज करने लगी और उसे थियेटर में ही छोड़कर चली गई। ब्रैंडन वेज़मार नाम के युवक ने कथित महिला मित्र पर इसके लिए 17.31 डॉलर रूपये के भुगतान के लिए केस किया है।
37 साल के ऑस्टिन-अमेरिकन युवक की महिला ने मुलाकात ऑनलाइन हुई थी, जिसके बाद दोनों 6 मई को 'गार्जियन ऑफ द गैलेक्स, VOl-2" देखने गए थे। युवक ने कहा कि उसने फिल्म के दौरान मैसेज करना जारी रखा जिसे बंद करने की बात युवक ने कही थी।
वेज़मार ने कहा कि वो बाहर जाकर मैसेज करे, जिसके बाद महिला ने थियेटर छोड़ दिया और वो कभी वापस नहीं आई। महिला ने मीडिया को बताया कि वेंजमार ने बाद में उससे टिकट के पैसों की मांग की थी, लेकिन उसने उन पैसों को देने से इसलिए मना करदिया क्योंकि वो मुझे डेट पर ले गया था।