फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में हिजाब पहनीं महिला से दुर्व्यवहार, पूछा-तुम्हारे पास ग्रीन कार्ड है

Thu, 02 Feb 2017 04:22 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
विज्ञापन
हिजाब
विज्ञापन
अमेरिका में हिजाब पहनीं एक महिला को कथित तौर पर प्रताड़ित किया गया। एक व्यक्ति ने एक कैफे में उस महिला के साथ दुर्व्यवहार किया और पूछा कि तुम्हारे पास ग्रीन कार्ड है। 
विज्ञापन


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सात मुस्लिम देशों के नागरिकों पर वीजा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से अमेरिका में मुस्लिम महिला और प्रवासियों को निशाना बनाए जाने की कई घटनाएं सामने आई हैं। इस क्रम में मुस्लिम महिला को परेशान करने की यह नई घटना है। 
 
एक मुस्लिम-अमेरिकी महिला ने इस घटना की फिल्म बनाई। 39 वर्षीय असमा अलहूनी जोएज कॉफी शॉप में बैठकर अपने लैपटॉप पर काम कर रही थीं और उसी दौरान उस व्यक्ति ने उनकी तस्वीरें लेनी शुरू कर दीं। असमा ने कहा, ‘मैं काम कर रही थी और उसी दौरान देखा कि एक व्यक्ति मेरी ओर कैमरा किए हुए है।’ 
विज्ञापन


असमा के अनुसार पहले तो उन्होंने इस व्यक्ति को नजरअंदाज करने का फैसला किया लेकिन इस व्यक्ति ने उनकी तस्वीरें लेना जारी रखा। इसके बाद असमा उसकी गतिविधि का वीडियो बनाने लगीं। फिर उस व्यक्ति ने कथित तौर पर अपशब्द करे और सवाल किया, ‘क्या तुम्हारे पास ग्रीन कार्ड है।’ असमा ने इस वीडियो को अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दिया है और वह वायरल हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें