फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप का सिर काट दिया, फिर भी सांप ने डंस लिया

Fri, 08 Jun 2018 12:51 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के टेक्सस में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को सांप के कटे सिर ने डंस लिया। सांप के जहर को बेअसर करने के लिए उस व्यक्ति को दवा के 26 डोज देने पड़े। जेनिफर सटक्लिफ ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उनके पति बाग में काम कर रहे थे, तभी उन्होंने चार फुट लंबे जहरीले सांप को देखा।
विज्ञापन


सांप को मारने के लिए उन्होंने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। जब वो मरे हुए सांप को फेंकने जा रहे थे, तभी सांप के कटे हुए सिर ने उन्हें डंस लिया। सांप के मरने के कई घंटों बाद भी उसका सिर जिंदा रहता है और डंस सकता है।

जेनिफर ने बताया कि सांप के डंसने के तुरंत बाद उनके पति को जहर चढ़ गया। इसके बाद कोर्पस क्रिप्टी स्थित उनके घर से एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया। एक हफ्ते अस्पताल में रहने के बाद अब वो खतरे से बाहर हैं। हालांकि उनकी किडनी में थोड़ी दिक्कत है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना में डॉक्टर लेस्ली बॉयर कहते हैं कि सांपों को मारने, खासकर उनका सिर काट देना सही नहीं है। उनके मुताबिक, "सांप को काट देना क्रूरता है। साथ ही ये आपके लिए भी खतरनाक हो सकता है, क्योंकि जब आप सांप को काटने के बाद उसके टुकड़े उठाते हैं तो आप उसके ज़हर के संपर्क में आ सकते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें