फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में नस्लीय हमला, सिख शख्स की पगड़ी उतारी

Wed, 28 Mar 2018 07:56 PM IST
एजेंसी, ओटावा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कनाडा में एक बार फिर एक सिख के साथ नस्लीय हमले की घटना सामने आई है। दो श्वेत लोगों ने सिख को धक्का देकर घसीटा और उसकी पगड़ी को खींच कर फाड़ दिया। इस दौरान दोनों श्वेत लोग नस्लीय टिप्पणियां भी कर रहे थे।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना शुक्रवार रात की है। लगभग 20 साल के दोनों श्वेत युवकों ने सिख शख्स पर वेस्टगेट शॉपिंग सेंटर के पास हमला कर दिया। दोनों श्वेत लोगों ने सिख शख्स को लूटने और नस्लीय टिप्पणी करने के साथ-साथ चाकू दिखाकर धमकाया भी। 

ओटावा पुलिस ने बताया कि सिख पर हमला करने वाले लोगों की पहचान दो श्वेत के रूप में हुई है। ये दोनों सिख शख्स के पास रात 11:25 बजे आए। इस दौरान वह बस का इंतजार कर रहा था। 
विज्ञापन


इन श्वेत लोगों ने सिख से उसकी जाति और बोली के बारे में पूछा। उन्होंने सिख से पूछा कि वह अपनी दाढ़ी और बाल क्यों नहीं काटते हैं? इसके बाद जवाब सुने बिना ही दोनों युवकों ने नस्लीय टिप्पणी करते उसके साथ हुए मारपीट की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें