फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलास्का में आया जबरदस्त भूकंप, रिक्टर स्केल पर 7.0 की तीव्रता दर्ज

Sat, 01 Dec 2018 03:04 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : self
विज्ञापन
एक दिसंबर (एपी) अलास्का के एंकरेज और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। भूकंप से सड़कों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन


यहां 7.0 और 5.7 तीव्रता वाले भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत भर गई वे अपने घरों से निकल कर भागने लगे। भूकंप की तीव्रता को देखते हुए शहर के दक्षिण में स्थित द्वीपों और तटीय क्षेत्रों के लिए संक्षिप्त समय के लिए सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई। हालांकि सुनामी नहीं आई और तत्काल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि भूंकप का पहला तगड़ा झटका एंकरेज से 12 किलोमीटर उत्तर में महसूस किया गया। एंकरेज अलास्का का सबसे बड़ा शहर है और यहां की कुल आबादी तीन लाख है। वहीं भूकंप के पहले झटके के कुछ मिनट बाद ही 5.7 तीव्रता के अन्य तेज झटके महसूस किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भूकंप के बाद कई घंटों के लिए उड़ान सेवा रद्द कर दी गईं। 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें