फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

H1-B वीजा नियमों में बदलाव के बाद 80 फीसदी भारतीय महिलाएं हो जाएंगी बेरोजगार

Wed, 25 Apr 2018 12:16 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी प्रशासन एच-1 बी वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए ऐसी योजना बना रहा है जिससे वहां मौजूद 80 फीसदी भारतीय महिलाएं बेरोजगार हो जाएंगी। इस फैसले के बाद 70 हजार भारतीयों की नौकरी पर तलवार लटकी है, इसमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन


एक अमेरिकी सांसद ने बताया कि प्रशासन एच-1 बी वीजा धारकों के जीवनसाथियों को कानूनी रूप से मिल रहे वर्क परमिट को खत्म करने की योजना बना रहा है।

अगर ऐसा होता है तो इस फैसले से हजारों भारतीयों के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी। आपको बता दें कि इस नियम को पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में शुरू किया गया था, अगर इसे खत्म किया जाता है तो 70 हजार एच-4 वीजा धारकों पर असर पड़ेगा। 

गौरतलब है कि एच-1 वीजा धारकों के जीवनसाथी को एच-4 वीजा जारी किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में उच्च कौशल वाले भारतीय पेशेवर शामिल हैं। ओबामा प्रशासन के फैसले से भारतीय अमेरिकियों को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचा था। एच-4 वीजा धारकों में 90 फीसदी भारतीय हैं।
विज्ञापन


हालांकि अमेरिकी नागरिकता एवं आप्रवासन सेवा (यूएससीआईएस) के निदेशक फ्रांसिस सिस्ना ने सीनेटर चक ग्रैस्ले को लिखे पत्र में बताया कि इन गर्मियों के बाद इस फैसले का आधिकारिक आदेश आ सकता है। यह कदम अमेरिकी नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है। 
विज्ञापन


71287 एच-4 वीजा धारकों को जून, 2017 तक मिला काम करने का अधिकार
94 फीसदी इसमें से महिलाएं 
93 प्रतिशत भारतीय
4 प्रतिशत चीन के नागरिक
(नोट : माइग्रेशन पॉलिसी इंस्टीट्यूट का शोध)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें