फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप इफेक्ट: पाकिस्तानियों की नो-एंट्री, भारतीयों का दिल खोलकर वेलकम कर रहा अमेरिका

Mon, 29 May 2017 08:50 PM IST
amarujala.com, Presented By: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : REUTERS
विज्ञापन
अमेरिका ने पाकिस्तानियों को वीजा देने में बेहद कमी कर दी है। हालात ये हैं कि पिछले साल मार्च-अप्रैल के दो माह में जितने पाकिस्तानी अमेरिका गए थे, इस साल उनकी संख्या में 40 फीसदी की कमी आ गई है। इसे ट्रंप प्रशासन की मुस्लिमों को लेकर पूर्वाग्रहों के साथ ही मुस्लिम बहुलता वाले देशों के नागरिकों पर अमेरिकी यात्रा को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। वैसे भारतीयों के लिए भी कोई बहुत बढ़िया खबर नहीं है। वहीं, भारतीयों को वीजा देने में अमेरिका बिल्कुल भी कंजूसी नहीं कर रहा है। पिछले साल के मार्च-अप्रैल माह की तुलना में अमेरिका ने वीजा देने में 28 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। वैसे संख्याबल के हिसाब से देखें तो पाकिस्तानी और भारतीयों में अमेरिका यात्रा को लेकर जमीन आसमान का अंतर है। पाकिस्तानियों से कई गुने ज्यादा भारतीय अमेरिका की यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया में यूएस स्टेट डिपार्टमेंट के रिपोर्ट के हवाले से खबर दी गई है कि ट्रंप प्रशासन पाकिस्तानियों को वीजा देने में बेहद कंजूसी कर रहा है। अमेरिका पाकिस्तानियों को वीजा ही नहीं दे रहा है। इस साल अप्रैल और मार्च में पाकिस्तानियों को महज 3925 और 3973 वीजा दिए गए हैं, जबकि भारतीयों के मामले में ये आंकड़ा 87,049 और 97,925 का है। इस लिहाज से भारतीय लोग अमेरिका घूमने और अमेरिकी वेलकम के मामले में पाकिस्तानियों से कई गुने आगे हैं। 
विज्ञापन

पाक नागरिकों पर अमेरिका ने नहीं लगाया कोई प्रतिबंध

डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Africa Times
खास बात ये है कि पाकिस्तान ऐसा मुल्क है, जिसके नागरिकों पर अमेरिका ने यात्रा संबंधी कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। बावजूद इसके पाकिस्तानी लोगों को वीजा देने में अमेरिकी प्रशासन जमकर आना कानी कर रहा है। 

ओबामा प्रशासन के दौरान साल 2016 में अमेरिका ने पूरे साल में 78,637 नॉन-इमीग्रांट वीजा पाकिस्तानियों को दिए थे। इस हिसाब से प्रतिमाह ये औसत 6553 वीजा का बैठता है। पर इस साल अप्रैल में 3925 और मार्च में 3973 लोगों को ही अमेरिकी वीजा मिला। जो मासिक औसत से 40 फीसदी तक कम है। 

​भारत के मामले में पिछले साल प्रति माह 72,082 वीजा यानि 8,64,987 वीजा पूरे साल में मिले थे, जबकि इस साल अप्रैल और मार्च में क्रमश: 87,049 और 97,925 वीजा भारतीयों को दिए गए। जो पिछले साल की तुलना में 28फीसद तक ज्यादा है। 

यही नहीं, अमेरिका ने जिन 7 मुस्लिम बाहुल्य देशों के नागरिकों पर अमेरिका की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया था, वहां के लोगों को वीजा जारी करने में 55फीसदी तक की गिरावट आई है। ऐसे 7 देशों के नाम ईरान, इराक, सीरिया, सूडान, सोमासिया, लीबिया और यमन हैं। बाद में इराक को इस लिस्ट से बाहर कर दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें