फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के मैनहट्टन में कचरे के डिब्बे में धमाका, 26 लोग घायल

Sun, 18 Sep 2016 12:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
घटनास्थल की तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन
अमेरिका के न्यूयॉर्क में मैनहट्टन की एक बिल्डिंग के पास शनिवार रात तेज धमाका हुआ। फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने कहा है कि धमाके में लगभग 26 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के अनुसार तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि विस्फोटक कचरे के डिब्बे में रखा गया था, धमाके के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो बिल्डिंगों को खाली करवाया है।

सीएनए के मुताबिक लॉ इंफोर्समेंट का मानना है कि धमाका इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस से किया गया। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के डिप्टी कमिशनर जे पीटर डोनाल्ड ने ट्वीट कर बताया कि धमाका करीब रात साढ़े 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार रविवार सुबह 6 बजे) न्यूयॉर्क के चेल्सी में 23 स्ट्रीट 6 एवेन्यू और 7 एवेन्यू के बीच हुआ। 
विज्ञापन


न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बिल डे ब्लैसियो ने कहा कि विस्फोट में आतंकियों का हाथ होने के फिलहाल सबूत नहीं हैं। मेयर का कहना है कि यह जानबूझकर किया गया विस्फोट था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें