क्रांतिकारी नेता फिदेल कास्त्रो के निधन के तीन दिन बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने अमेरिका का व्यावसायिक विमान करीब 50 साल के बाद क्यूबा के हवाना में उतारा गया। क्यूबा के नागरिकों ने भी विमान पर पानी की बौछारें डालकर यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से शुरू किए गए सकारात्मक संबंधों से पहले अमेरिका का कोई विमान क्यूबा नहीं आया था। अमेरिका के नए चुने गए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल नेटवर्किंग साइट में यह लिख कर बराक ओबामा को संदेह में डाल दिया था कि वह दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधारने वाले समझौतों को ‘रद्द’ कर सकते हैं। अमेरिकी विमान में सवार यात्रियों ने अमेरिकी एयरलाइंस द्वारा दिये गये ‘स्ट्रा हैट’ पहन रखे थे, जिन पर ‘क्यूबा’ लिखा हुआ था। हालांकि इस मौके पर कोई संगीत नहीं बजाया गया।
अमेरिकी यात्री ऐसे समय यहां पहुंचे हैं जब हवाना में हजारों लोग कास्त्रो को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है। कास्त्रो को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम 4 दिसंबर तक चलेगा। अमेरिका के व्यवसायिक विमान से हवाना पहुंचे अमेरिकी जोनाथन गोंजालेज ने कहा, मेरे लिये यह भावनात्मक पल रहा। 31 साल के जोनाथन का जन्म क्यूबा के मियामी में हुआ था और वह यहां तीसरी बार आ रहे हैं।