अमेरिका के रेडमंड एक सूचना एवं प्रौद्योगिकी कंपनी पर एच1बी वीजा धारक कर्मचारियों को कम वेतन देने के कारण जुर्माना लगाया गया है। अमेरिकी श्रम विभाग ने अपनी जांच में पाया कि पीपल टेक ग्रुप नामक कंपनी ने अपने एच-1बी वीजा धारक कर्मचारियों को तय वेतन के मुकाबले बेहद कम वेतन देकर एच-1बी वीजा नियमों का उल्लंघन किया है।
कंपनी के कार्यालय भारत के बंगलूरू और हैदराबाद में स्थित हैं। जांच के बाद पीपुल टेक ग्रुप से कहा गया है कि वह अपने 12 कर्मचारियों को 3 लाख से अधिक डॉलर का भुगतान करे। विभाग ने कंपनी पर 45 हजार से अधिक डॉलर का जुर्माना भी लगाया है।