फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल की बच्ची ने ट्रंप को खत लिख कर कहा- कुछ करो हमारे पास एक ही पृथ्वी है

Sun, 24 Sep 2017 08:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन वैश्‍विक समस्‍या बनती जा रही है। ‌इसके समाधान के लिए दुनिया के तमाम देश प्रयास भी कर रहे हैं। जलवायु परिवर्तन की वैश्‍विक समस्या को लेकर एक 11 साल की मासूम लड़की भी चिंतित है।
विज्ञापन


पाउला नाम की लड़की ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस बारे में खत लिखा। लड़की ने अपने खत में ट्रंप समेत‌ विश्व के नेताओं को भी जलवायु परिवर्तन की समस्या के उपाय खोजने की मांग की है। 

पाउला के खत को ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वेन डेर बेलेन ने स्वंय ट्रंप को सौंपा। संयुक्त राष्ट्र महासभा की मी‌टिंग के दौरान अलेक्जेंडर ने राज्य और सरकार के सभी प्रमुखों को भी पाउला का खत सौंपा।
विज्ञापन


ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वेन डेर बेलेन पाउला के खत को अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर भी किया है। पौला का यह खत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


अब तक 859 यूजर इस खत को शेयर कर चुके हैं और 10 हजार से ज्यादा ने राष्ट्रपति अलेक्जेंडर की पोस्ट को लाइक किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें