फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 11 साल की उम्र में बना ग्रेजुएट, राष्ट्रपति बनने का इरादा

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय मूल के छात्र तनिष्क अब्राहम ने अमेरिका में महज 11 साल की उम्र में स्नातक की डिग्री हासिल की है। कैलिफोर्निया के साक्रामेंटो में रहने वाले तनिष्क ने अमेरिकन रिवर कॉलेज से 1800 अन्य छात्रों के साथ 20 मई को स्नातक की डिग्री हासिल की। अब्राहम अमेरिकन रिवर कॉलेज से ग्रेजुएट होने वाले सबसे कम उम्र के छात्र हैं।
विज्ञापन


तीन विषयों में ग्रेजुएट
तनिष्क ने गणित, विज्ञान और विदेशी भाषा अध्ययन में स्नातक की डिग्री हासिल की। तनिष्क 10 साल की उम्र में हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी और वह अमेरिकन रिवर कॉलेज में सात साल की उम्र से पढ़ाई कर रहे हैं। तनिष्क ने अपनी शुरुआती शिक्षा स्कूल में नहीं बल्कि घर पर ही की।

तनिष्क चार साल की उम्र से मेन्सा इंटरनेशनल के सदस्य भी हैं। मेन्सा इंटरनेशनल ऐसे बुद्धिमान लोगों का संगठन है जिनका आईक्यू का स्तर बहुत ऊंचा होता है।
Trending Videos
विज्ञापन

राष्ट्रपति बनने का इरादा

कॉलेज के एक प्रवक्ता के अनुसार, “माना जा रहा है कि तनिष्क सबसे कम उम्र में स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले शख्स हैं, लेकिन हमारे पास कोई रिकॉर्ड्स नहीं हैं, जिससे इसकी पुष्टि हो सके।

इतना तय है कि वह इस साल के सबसे कम उम्र के ग्रेजुएट हैं।” तनिष्क पहली बार तब सुर्खियों में आए थे, जब पिछले साल अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र भेजा था।

भविष्य की योजनाओं पर अब्राहम कहते हैं, “मैं डॉक्टर बनना चाहता हूं, लेकिन साथ ही मैं मेडिकल रिसर्चर भी बनना चाहता हूं और साथ ही अमेरिका का राष्ट्रपति भी।”
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें