फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 साल के युवा ने कहा, खुश रहना और माल्ट व्हिस्की का रोज एक पैग पीना है मेरी लंबी उम्र का राज

Thu, 02 Aug 2018 02:12 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
STU Williamson
विज्ञापन
अमेकिका के एसटीयू विलियमसन ने अपना 100वां जन्मदिन मनाया है। जो आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है। सिएटल निवासी विलियमसन ने यह जन्मदिन हजारों फीट ऊपर से स्काई डाइव कर मनाया है। इस दौरान उनके साथ 40 दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद रहे। यह उनकी जिंदगी की दूसरी डाइव थी। पहली बार उन्होंने 99 साल की उम्र में डाइव किया था। 
विज्ञापन


विलियमसन ने कहा कि अगर वह एक साल दो महीने और जिंदा रहे तो इंग्लैंड के ब्रिसन विलियम का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। अगर वह ऐसा कर पाते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होगी। बता दें कि ब्रिसन विलियम ने 101 साल 38 दिन की उम्र में डाइव की थी। इसलिए उनकी नजर अब गिनीज रिकॉर्ड पर टिकी है। 

उन्होंने कहा कि राइड सहित कई जोखिम भरे काम करने का शौक है। उन्होंने कहा कि ऐसी इच्छा कभी नहीं हुई कि जहाज से कूदकर देखूं, लेकिन फिर सोचा कि इसे भी क्यों छोड़ा जाए। विलियमसन ने कहा कि यह एक अद्भूत अहसास था जो इससे पहले मैंने कभी महसूस नहीं किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं फीट रहूं इसके लिए वह दिन में तीन बार जिम जाते हैं। वह इस दौरान 45 मिनट एक्सरसाइज करते हैं। उन्होंने कहा कि खुश रहना और रोज रात को माल्ट व्हिस्की का एक पैग पीना मेरी लंबी उम्र का राज है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें