फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों की गिरफ्तारी से अमेरिका चिंतित

Sun, 02 Aug 2020 01:07 AM IST
अवधेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तारी वारंट पर अमेरिका ने गहरी चिंता जताई है। अमेरिकी विदेश मामलों की समिति ने कहा है कि यह कार्रवाई चीन की विश्व बिरादरी में विश्वसनीयता को कमजोर करेगी। विदेशी मामलों की समिति के अध्यक्ष इलियट एंगेल और सीनेटर बॉब मेनेंडेज ने अपने एक संयुक्त बयान में कहा, ताजा गिरफ्तारी वारंट में कई प्रसिद्ध लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


इसमें से कई कार्यकर्ता दशकों से अमेरिकी नागरिक भी हैं। उन्होंने जोर दिया, यदि बीजिंग को लगता है कि यह प्रयास स्वतंत्रता, लोकतंत्र, मानवाधिकारों और कानून के शासन के लिए खड़े लोगों को चुप कर देगा, तो यह गलत है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी हांगकांग ही हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें