फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने महाभियोग मामले की सुनवाई में भाग लेने से किया इनकार

Mon, 02 Dec 2019 09:08 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वकील ने कहा कि व्हाइट हाउस बुधवार को होने वाली कांग्रेस की सुनवाई में भाग नहीं लेगा जिसमें राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग के कानूनी आयामों पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस की वकील पैट सिपोलोन ने प्रतिनिधि सभा में न्यायिक समिति के डेमोक्रेटिक अध्यक्ष जेरी नैडलर को रविवार को एक पत्र लिखकर कहा, ‘हमसे सुनवाई में भाग लेने की उम्मीद नहीं की जा सकती जबकि अभी तक गवाहों के नाम नहीं बताए गए हैं और अभी यह अस्पष्ट है कि क्या न्यायिक समिति अतिरिक्त सुनवाई के जरिए निष्पक्ष प्रक्रिया का पालन करेगी।’ इसमें कहा गया है कि मौजूदा परिस्थितियों के मुताबिक हमारा बुधवार को होने वाली सुनवाई में भाग लेने का इरादा नहीं है।

गौरतलब है कि ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में संभावित प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन समेत अपने घरेलू प्रतिद्वंद्वियों की छवि खराब करने के लिए यूक्रेन से गैरकानूनी रूप से मदद मांगी।
विज्ञापन


सदन की न्यायिक समिति बुधवार को इस पर सुनवाई शुरू करेगी कि क्या जांच में शामिल किए गए सबूत राजद्रोह, घूस या अन्य उच्च अपराधों और खराब आचरण के आधार पर संवैधानिक रूप से महाभियोग चलाने के मानकों को पूरा करते हैं।

इस सप्ताह आएगी जांच पैनलों की रिपोर्ट 

ट्रंप के खिलाफ हाउस इंटेलिजेंस कमेटी के नेतृत्व में गठित तीन जांच पैनलों की औपचारिक साक्ष्य रिपोर्ट इस सप्ताह पेश होने की संभावना है। यह रिपोर्ट मंगलवार को पेश की जा सकती है। संसदीय जांचकर्ता यह देख रहे हैं कि ट्रंप ने पूर्व डेमोक्रेटिक उपराष्ट्रपति जो बिडेन के खिलाफ जांच शुरू करने के लिए यूक्रेन पर दबाव बनाने को अपने अधिकारों को दुरुपयोग किया था या नहीं। बिडेन साल 2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को चुनौती देने वाला डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने की होड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें