फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: जो बाइडन के छह हजार अरब डॉलर के बजट में जन कल्याण पर दिया जोर, कंपनियों पर बढ़ेगा कर 

Sat, 29 May 2021 11:49 PM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, वाशिंगटन

सार

  • अगले वित्त वर्ष के लिए अमेरिका की नई सरकार के पहले बजट में रक्षा मंत्रालय के मुकाबले घरेलू विभागों के बजट में ज्यादा वृद्धि किए जाने का प्रस्ताव है। राष्ट्रपति जो बाइडन के बजट प्रस्तावों को संसद की मंजूरी के बाद लागू किया जा सकेगा। संसद बजट के प्रस्ताव में बदलाव भी कर सकता हैं।
विज्ञापन
जो बाइडन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन ने अक्टूबर से शुरू होने वाले अगले वित्त वर्ष के लिए छह हजार अरब डॉलर के बजट प्रस्ताव रखा है। बजट में बाल एवं वृद्ध नागरिकों के कल्याण तथा गरीब और मध्य वर्ग के लिए राहत के प्रावधानों पर जोर है।

विज्ञापन


बजट में बाल और वृद्धों के लिए सब्सिडी, सामान्य परिवारों, गरीब, मजदूरों के लिए कर में छूट और कॉलेज स्तर पर निशुल्क पढ़ाई की सुविधा जैसे प्रस्ताव हैं। बजट में धनी व्यक्तियों और कंपनियों पर कर बढ़ाने के प्रावधान हैं और कर्ज का बढ़ता बोझ अनियंत्रित होता दिखता है।

नई सरकार के पहले बजट में रक्षा मंत्रालय के मुकाबले घरेलू विभागों के बजट में ज्यादा वृद्धि किए जाने का प्रस्ताव है। राष्ट्रपति के बजट प्रस्तावों को संसद की मंजूरी के बाद लागू किया जा सकेगा। संसद बजट के प्रस्ताव में बदलाव भी कर सकता हैं।
विज्ञापन


यह बजट सितम्बर में समाप्त हो रहे चलू वित्त वर्ष के लिए अनुमानित 7200 अरब डॉलर के खर्च वाले बजट से कम है। चालू वित्त वर्ष के बजट में कोविड-19 राहत प्रयास के चलते खर्च काफी बढ़ा दिया गया है लेकिन प्रस्तावित बजट कोविड से पहले के दौर में 2019 के 4400 अरब डॉलर के बजट से बड़ा है।

बाइडन ने बजट के बारे में अपने संदेश में कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का सबसे अच्छा रास्ता ऊपर से नीचे की ओर नहीं बल्कि नीचे से ऊपर की ओर चलना और वृद्धि को मध्य वर्ग के बीच शुरू कर उसे निम्न और उच्च वर्ग में फैलाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें