फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: बाइडन बोले- हमें शांत रहना चाहिए, लोकतंत्र में रखते हैं विश्वास

Sat, 07 Nov 2020 10:28 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
जो बाइडन - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव को तीन दिन बीत चुके हैं। मगर अब तक किसे स्पष्ट बहुमत मिला है इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां जो बाइडन को गलत तरीके से राष्ट्रपति पद पर दावा करने के खिलाफ चेतावनी दी है। वहीं बाइडन का कहना है कि हमें शांत रहना चाहिए। कुछ लोग हमें रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मैं ऐसा नहीं होने दूंगा।

विज्ञापन


डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडन बोले, 'अमेरिकी चुनाव कठिन रहे हैं, लेकिन हमें शांत रहना चाहिए। मुझे परवाह नहीं है कि लोगों ने इसे रोकने की कितनी कोशिश की है, मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। हम लोकतंत्र में मजबूती से विश्वास रखते हैं लेकिन राजनीति का उद्देश्य राष्ट्र के लिए काम करना है। हम विरोधी हो सकते हैं, लेकिन हम दुश्मन नहीं हैं, हम अमेरिकी हैं। संख्याएं हमें एक स्पष्ट और ठोस तस्वीर बताती हैं। हम इस दौड़ को जीतने जा रहे हैं।'
 

अभी बैटलग्राउंड स्टेट्स में वोटों की गिनती जारी है। लेकिन अभी तक ट्रंप की तरफ से लोगों के समक्ष आकर संबोधन नहीं किया गया है। हालांकि, ट्रंप ट्विटर पर लगातार सक्रिय हैं। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक, बाइडन को 264 इलेक्टोरल वोट्स मिले हैं। वहीं, ट्रंप को 213 इलेक्टोरल वोट्स हासिल हुए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ट्रंप ने कहा- बाइडन राष्ट्रपति पद पर ना करें गलत दावा, कानूनी कार्यवाही अभी हुई है शुरू

77 वर्षीय बाइडन पांच में से चार बैटलग्राउंड स्टेट्स में आगे हैं। हालांकि, अभी यहां पर वोटों की गिनती जारी है। ट्रंप बाइडन से एरिजोना में (38,455 वोटों से पीछे), जॉर्जिया (4,224), नेवाडा (22,657) और पेंसिलवेनिया (19,500) में पीछे चल रहे हैं, लेकिन उत्तरी कैरोलिना में 76,587 वोटों से आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन

 
अमेरिकी चुनाव के विजेता घोषित होने के लिए, दोनों उम्मीदवारों में से किसी एक को 538 इलेक्टोरल वोट्स में से कम से कम 270 वोट्स हासिल करने की जरूरत होती है। ट्रंप ने चुनाव की प्रामाणिकता को चुनौती दी है और कहा है कि इस चुनाव में मतदाताओं के साथ धोखाधड़ी की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें