फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद के लिए प्राइमरी चुनाव जीते

Wed, 03 Jun 2020 12:58 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, मोंटक्लेयर
विज्ञापन
जो बिडेन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित अमेरिका में इसी वर्ष राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। महामारी के बीच चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। डेमोक्रेट उम्मीदवार  जो बाइडेन और रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए इंडियाना से प्राइमरी में जीत हासिल कर ली है।

विज्ञापन


इंडियाना में डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी के लिए चुनाव नतीजे पहले से ही मालूम थे क्योंकि बाइडेन के प्रतिद्वंद्वियों ने अपना नाम वापस ले लिया था।इंडियाना से जीत के साथ ही पूर्व उपराष्ट्रपति 1,911 प्रतिनिधियों का आंकड़ा छूने के करीब पहुंच चुके हैं जो डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का नामांकन हासिल करने के लिए आवश्यक है।

बाइडेन ने सात राज्यों में प्राइमरी चुनाव में जीत दर्ज की। उन्हें मंगलवार को हुए चुनाव में सबसे अधिक प्रतिनिधि पेन्सिलवेनिया से मिले। वह मैरीलैंड, इंडियाना, रहोडे आइलैंड, न्यू मैक्सिको, मोंटाना और दक्षिण डकोटा से चुनाव जीते।
विज्ञापन


कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण इंडियाना में प्राइमरी चुनाव में चार हफ्तों की देरी हुई। नौ राज्यों और डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया के मतदाताओं ने मंगलवार को हुए प्राइमरी चुनाव में भाग लिया।
विज्ञापन


जिन राज्यों में मतदान हुआ उनमें इडाहो, इंडियाना, आयोवा, मैरीलैंड, मोंटाना, न्यू मैक्सिको, पेन्सिलवेनिया, रहोडे आइलैंड और दक्षिण डकोटा शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें