फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति ट्रंप बोले- कोरोना वायरस को लेकर अमेरिका में 72 सक्रिय परीक्षण चल रहे हैं

Tue, 21 Apr 2020 11:58 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस का टीका विकसित करने पर काम चल रहा है। - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि देश भर में कोरोना वायरस के दर्जनों उपचारों के शोध को लेकर 72 सक्रिय परीक्षण चल रहे हैं और टीका विकसित करने पर जबरदस्त काम चल रहा है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति के अनुसार, उपचार को इस ढंग से विकसित किया गया है कि यह वायरस को खत्म करने के साथ ही संक्रमण की दर को कम करने, प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को नियंत्रित करने या ठीक हो चुके रोगियों के रक्त से जीवन रक्षक एंटीबॉडी में तब्दील करने में सहायक होगा।

ट्रंप व्हाइट हाउस में सोमवार को कोरोना वायरस पर अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अब अमेरिका भर में 72 सक्रिय परीक्षण चल रहे हैं, जिनमें दर्जनों चिकित्सा पद्धतियों और उपचारों पर शोध किए जा रहे हैं और अन्य 211 की योजना बनाई जा रही है।0
विज्ञापन


वे सचमुच इसके इलाज और टीके बनाने में जुटे हुए हैं, और टीके को विकसित करने की प्रक्रिया में जबरदस्त प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि जिस दिन से यह संकट शुरू हुआ, उसी दिन से अमेरिका ने इस पर काम करना शुरू कर दिया था।

राष्ट्रपति ने कहा कि किसी दिन वह इस सच्ची कहानी को लिख पाएंगे क्योंकि किसी ने भी ऐसा कुछ नहीं देखा है। ट्रंप ने आगे कहा कि बहुत सारी अच्छी चीजें हो रही हैं, लेकिन आखिरकार हम एक सुरक्षित, बेहद सुरक्षित टीके के माध्यम से संक्रमण को रोकने की उम्मीद करते हैं और जब ऐसा हो जाएगा तो, यह एक बहुत बड़ी बात होगी। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, कोविड-19 के कारण अमेरिका में मरने वालों की संख्या 42,094 तक पहुंच गई है और 7,50,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें