फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले 120 वर्षों में कम बढ़ी अमेरिकी आबादी, कैलिफोर्निया समेत 16 राज्यों की जनसंख्या में आई कमी

Thu, 24 Dec 2020 04:07 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

अमेरिका की आबादी में साल 2019- 2020 में पिछले कम से कम 120 साल में सबसे कम वृद्धि देखने को मिली है। विश्लेषकों का मानना है कि इसका एक अहम कारण महामारी भी हो सकता है।

विज्ञापन


देश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य कैलिफोर्निया समेत 16 राज्यों की जनसंख्या में कमी आई है। अमेरिकी जनगणना ब्यूरो ने मंगलवार को जारी आंकड़ों में बताया कि अमेरिका की जनसंख्या में जुलाई 2019 से जुलाई 2020 में 0.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, यानी जनसंख्या में 11 लाख की बढ़ोतरी हुई है।

बसंत में महामारी का केंद्र रहे न्यूयॉर्क की जनसंख्या में सर्वाधिक गिरावट (0.65 प्रतिशत की) आई है। जुलाई में अनुमानित जनसंख्या 32 करोड़ 90 लाख थी।

द ब्रूकिंग इंस्टीट्यूट’ के कर्मी विलियम फ्रे ने कहा ये आंकड़े बता रहे हैं कि महामारी का असर जनसंख्या पर भी पड़ा है। विश्लेषण के अनुसार, यह इस सदी में हुई सबसे कम बढ़ोतरी है। स्पैनिश फ्लू के दौरान भी 1918 से 1919 में जनसंख्या बढ़ोतरी की दर 0.49 प्रतिशत थी।
विज्ञापन


फ्रे ने कहा कि अमेरिका में आव्रजन संबंधी प्रतिबंधों और प्रजनन क्षमता में गिरावट के कारण पिछले कई वर्षों से जनसंख्या की बढ़ोतरी पहले ही सुस्त थी, लेकिन कोरोना के कारण हुई लोगों की मौत के कारण यह वृद्धि दर और धीमी हो गई।

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि जनसंख्या की कम बढ़ोतरी को लेकर यह पहली झलक है। अमेरिका के पूर्वोत्तर और मध्य पश्चिमी क्षेत्रों में 2019 से 2020 तक जनसंख्या में मामूली गिरावट आई है, जबकि दक्षिण एवं पश्चिमी क्षेत्रों में मामूली बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें