फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने हिजबुल्ला कमांडर की जानकारी देने पर एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा

Sat, 11 Apr 2020 01:54 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिका का झंडा - फोटो : Social media
विज्ञापन

अमेरिका ने लेबनानी हिजबुल्ला कमांडर मुहम्मद कावथरानी की गतिविधियों, नेटवर्क और सहयोगियों के बारे में कोई भी जानकारी देने पर एक करोड़ डॉलर के इनाम की घोषणा की। कमांडर पर इराक में ईरान समर्थित समूहों को समन्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आरोप है।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि कावथरानी इराक में लेबनानी शिया आंदोलन का एक वरिष्ठ अधिकारी है, जिसने ईरान से जुड़े अर्धसैनिक समूहों के राजनीतिक समन्वयन के काम को संभाला है। इस समूह का संचालन पहले कासिम सुलेमानी करता था।

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के शक्तिशाली नेता सुलेमानी जनवरी की शुरुआत में बगदाद में अमेरिका के हमले में मारे गए थे। अमेरिका ने 2013 से ही कावथरानी को आतंकवाद के लिए काली सूची में डाला हुआ है।
विज्ञापन


अमेरिका का कहना है कि कावथरानी इराक सरकार के नियंत्रण के बाहर काम कर रहे समूहों के कार्यों में मदद पहुंचाता है, जिसने विरोध प्रदर्शनों को हिंसक ढंग से दबाया है और विदेशी राजनयिक मिशनों पर हमला किया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय हिजबुल्ला को आतंकवादी संगठन की तरह देखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें