फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

America: अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में चॉकलेट फैक्ट्री में विस्फोट, दो की मौत, नौ लापता

Sat, 25 Mar 2023 09:38 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

पेनसिल्वेनिया के वेस्ट रीडिंग पुलिस विभाग के चीफ ने बताया कि वेस्ट रीडिंग इलाके में स्थित आर.एम. पाल्मर कंपनी के प्लांट में विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि इस विस्फोट में दो लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विस्फोट के बाद का दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के पेनसिल्वेनिया प्रांत में स्थित एक चॉकलेट फैक्ट्री में शुक्रवार को विस्फोट की खबर है। इस विस्फोट में फैक्ट्री में काम करने वाले दो लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं। इस हादसे में नौ लोग लापता भी हैं। फिलहाल पुलिस विस्फोट का कारण जानने की कोशिश कर रही है और मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


विस्फोट का कारण पता नहीं
पेनसिल्वेनिया के वेस्ट रीडिंग पुलिस विभाग के चीफ ने बताया कि वेस्ट रीडिंग इलाके में स्थित आर.एम. पाल्मर कंपनी के प्लांट में विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि इस विस्फोट में दो लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं। हादसे के बाद नौ लोग लापता हैं। फैक्ट्री में विस्फोट शाम करीब 4.57 बजे हुआ। विस्फोट के चलते बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर गया और साथ की बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा है। विस्फोट का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। 

पुलिस का कहना है कि अब कोई खतरा नहीं है लेकिन पुलिस ने लोगों को फैक्ट्री की तरफ जाने से एहतियातन मना किया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हादसे में घायल आठ लोगों को रीडिंग स्थित अस्पताल में शुक्रवार शाम को भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर है और बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें