फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: नस्लवाद के खिलाफ व्यापक पैमाने पर हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन

Sun, 07 Jun 2020 09:27 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिका का एक प्रदर्शनकारी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका में नस्लवाद और पुलिस की ज्यादतियों के खिलाफ देशभर में चल रहे प्रदर्शनों के सिलसिले में हजारों लोगों ने कई स्थानों पर शांतिपूर्ण मार्च किया। मास्क पहने और पुलिस सुधारों की मांग करते हुए शनिवार को प्रदर्शनकारी दर्जनों स्थानों पर एकत्रित हुए। वहीं नॉर्थ कैरोलाइना में लोग जॉर्ज फ्लॉयड के शव वाले सुनहरे ताबूत की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते रहे। 

विज्ञापन

अफ्रीकी-अमेरिकी फ्लॉयड की मिनियापोलिस में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। करीब 12 दिन पहले फ्लॉयड की मौत के बाद संभवत: पहली बार सबसे अधिक संख्या में लोग एकत्रित हुए और वो भी ऐसे समय में जब आगजनी और हिंसा की घटनाओं के बाद लगाए कर्फ्यू को अधिकारियों ने हटाना शुरू कर दिया है।


सबसे बड़ा प्रदर्शन वाशिंगटन में देखा गया जहां सड़कों पर प्रदर्शनकारी उमड़ पड़े। गर्मी और उमस के बीच प्रदर्शनकारी कैपिटोल, नेशनल मॉल और आसपास के इलाकों में उमड़े। कई समूहों ने व्हाइट हाउस की ओर कूच किया। व्हाइट हाउस की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गोल्फ रिजॉर्ट के बाहर भी करीब 100 प्रदर्शनकारी एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जॉर्ज फ्लॉयड की मौत को लेकर हो रहे प्रदर्शन के बीच विचिटा स्टेट यूनिवर्सिटी ने इवांका ट्रंप का भाषण रद्द
विज्ञापन


सैन फ्रांसिस्को में गोल्डन गेट ब्रिज और न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुए। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच कई लोगों ने मास्क पहन रखा था। अश्वेत प्रदर्शनकारी रोड्रिक स्वीनी ने कहा कि उन्हें बड़ी संख्या में श्वेत प्रदर्शनकारियों को देखकर खुशी हुई है। फिलाडेल्फिया और शिकागो में प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें