फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाल : 10 बच्चों की रुढ़िवादी यहूदी मां बनी डॉक्टर, तमाम चुनौतियां की पार

Tue, 29 Jun 2021 09:03 AM IST
Kuldeep Singh न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन

सार

- न्यूयॉर्क की एलेक्जेंड्रा फ्रीडमैन भी अन्य महिलाओं की तरह जीवन यापन कर रही थीं। लेकिन अब उनका नाम इतिहास में डॉक्टर बनने वाली चुनिंदा हसीदिक महिला डॉक्टरों की फेहरिस्त में शुमार हो गया है।
विज्ञापन
Alexandra - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अति रुढ़िवादी यहूदी (हसीदिक) समुदाय में महिलाओं का पूरा जीवन घर-बच्चे संभालने व सख्त धार्मिक परंपराओं का पालन करने में बीतता है। लेकिन अमेरिका में दस बच्चों की एक हसीदिक मां तमाम बंधनों की चुनौती पार कर डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने में कामयाब रही हैं। अब वह समुदाय के लिए प्रेरणास्रोत हैं। 

 

न्यूयॉर्क की एलेक्जेंड्रा फ्रीडमैन भी अन्य महिलाओं की तरह जीवन यापन कर रही थीं। लेकिन अब उनका नाम इतिहास में डॉक्टर बनने वाली चुनिंदा हसीदिक महिला डॉक्टरों की फेहरिस्त में शुमार हो गया है। एलेक्जेंड्रा ने डॉक्टर बनने का सोचा तो दोस्तों तक निसंदेह जताया। पर उन्होंने ठान लिया और बीते चार वर्षों में कठिन अकादमी और पारिवारिक धार्मिक जरूरतों को एक साथ निभाया।

 

मजबूत इरादे प्रतिबद्धता की निशानी

8 महीने के बेटे से 21 साल की बेटी की मां हैं एलेक्जेंड्रा के बारे में यहूदी ऑर्थोडॉक्स वूमेंस मेडिकल एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ मरियम ए नोल का कहना है जटिल रुढ़िवादी पृष्ठ भूमि से सामंजस्य बिठाते हुए इतना बड़ा लक्ष्य पाना मजबूत इरादे और प्रतिबद्धता की निशानी है। एलेक्जेंड्रा से यहूदी महिलाओं को काफी फायदा हुआ है। वह अपने स्वास्थ्य मसलों पर उनसे खुलकर बात कर पा रही हैं। कोरोनाकाल में उन्होंने रुढ़िवादी लोगों को जागरुक करने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें