फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया से प्रतिबंध हटाने का अमेरिका ने किया चीन और रूस का विरोध

Thu, 19 Dec 2019 02:21 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
किम जोंग उन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका ने उत्तर कोरिया के खिलाफ लगे प्रतिबंधों को हटाने का मुखर विरोध किया है। अमेरिका ने कहा कि वह चीन और रूस के उस मसौदा प्रस्ताव का विरोध करता है, जो उत्तर कोरिया के महत्वपूर्ण निर्यातों पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को खत्म करने से जुड़ा है। 

विज्ञापन


अमेरिका ने कहा कि यह प्रस्ताव ऐसे समय लाया गया है जब उत्तर कोरिया उकसावे वाली कार्रवाई की धमकी दे रहा है और परमाणु निरस्त्रीकरण पर बातचीत करने के लिए हमारे अधिकारियों से मिलने से इनकार कर रहा है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप उन वादों की दिशा में प्रगति करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं, जो उन्होंने जून 2018 में सिंगापुर में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ पहले सम्मेलन में किए थे, लेकिन अमेरिका अकेला यह नहीं कर सकता है। 
विज्ञापन


संयुक्त सुरक्षा परिषद सदस्यों को सोमवार रात भेजे गए चीन और रूस के मसौदा प्रस्ताव के मुताबिक, यह उत्तर कोरिया के निर्यातों पर लगाए गए प्रतिबंध खत्म कर सकता है और इसका उद्देश्य वहां के नागरिकों की आजीविका को बेहतर बनाना है। 

यह उत्तर कोरिया के लोगों के विदेश में काम करने पर लगी पाबंदी हटाने से भी जुड़ा है और विदेश में काम कर रहे सभी उत्तर कोरियाई लोगों को 22 दिसंबर तक वापस भेजने के फैसले को भी रद्द कर सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें