फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : तीन स्पा केंद्रों में गोलीबारी से चार महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत, संदिग्ध गिरफ्तार

Wed, 17 Mar 2021 08:41 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

  • अमेरिका के जॉर्जिया में तीन स्पा केंद्रों में गोलीबारी की खबर
  • गोलीबारी से चार महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत
  • अटलांटा पुलिस ने 21 साल के आरोपी को हिरासत में लिया
विज्ञापन
अमेरिका के तीन स्पा में गोलीबारी (फाइल फोटो) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के जॉर्जिया में तीन स्पा केंद्रों में गोलीबारी की खबर है। जॉर्जिया के अटलांटा में स्थित तीन स्पा केंद्रों में गोलीबारी हुई, इस हादसे में चार महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय पुलिस और अमेरिकी मीडिया ने इस बात की पुष्टि की है। खबरों की माने तो आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन


अटलांटा पुलिस ने बताया कि उन्हें पिडमॉन्ट रोड पर गोल्ड मसाज स्पा में एक डकैती की खबर मिली थी। पुलिस ने आगे बताया कि जब हम वहां पहुंचे, वहां तीन लोगों के शव मिले। अटलांटा के पुलिस प्रमुख रोडनी ब्रायंट का कहना है कि पुलिस टीम जब गोल्ड मसाज स्पा में थी, तभी एक और कॉल आया।

इस कॉल के जरिए खबर दी मिली कि एरोम थैरेपी स्पा में गोली चली है और इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है। इसके अलावा चेरोकी काउंटी मसाज पार्लर में हुई गोलीबारी से चार लोगों की मौत हो गई। अटलांटा पुलिस विभाग ने जानकारी दी कि यहां तीन स्पा केंद्रों में गोलीबारी की गई है, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतकों में चार महिलाएं हैं, जो एशियाई मूल की दिखती हैं। मामले में पुलिस ने चेरोकी काउंटी मसाज पार्लर के पास संदिग्ध बंदूकधारी 21 साल के रॉबर्ट आरोन लॉन्ग को हिरासत में ले लिया है। पुलिस शख्स से पूछताछ कर रही है, हालांकि अभी तक गोलीबारी करने के पीछे की वजह साफ नहीं हुई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें