फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: नेतन्याहू, ट्रंप ने व्हाइट हाउस के समीप फोनों की जासूसी से किया इनकार

Fri, 13 Sep 2019 01:52 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
benjamin netanyahu
विज्ञापन

इजराइल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू ने मीडिया में आई उन खबरों को सिरे से खारिज किया है कि उनके देश ने व्हाइट हाउस के आसपास मोबाइल फोनों की जासूसी की। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन


रूस की यात्रा पर नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय के आसपास मोबाइल फोनों की कोई जासूसी नहीं की गई। उन्होंने अमेरिका के खिलाफ जासूसी करने से इनकार किया।

उन्होंने कहा कि मुझे निर्देश है कि अमेरिका में कोई खुफिया संपर्क नहीं है, कोई जासूसी नहीं। बिना किसी अपवाद के इसे सख्ती से लागू किया गया। यह पूरी तरह झूठ है।
विज्ञापन


ऑनलाइन न्यूज आउटलेट पोलिटिको ने खबर दी कि अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि कॉल्स और संदेशों का गुपचुप तरीके से पता लगाने के लिए की गई कथित जासूसी के पीछे इजराइल का हाथ है।

अमेरिका के इतिहास में अपने आप को सबसे अधिक इजराइल समर्थक राष्ट्रपति बताने वाले ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि वह आरोपों पर यकीन नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इजराइली हमारी जासूसी कर रहे हैं। इस पर यकीन करना मुश्किल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें