फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने जसवंत सिंह के निधन पर जताया शोक, भारत के साथ साझेदारी में उनकी भूमिका को याद किया

Wed, 30 Sep 2020 04:48 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह (फाइल फोटो)
विज्ञापन

अमेरिका ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि भारत और अमेरिका की साझेदारी को मजबूत करने के उनके स्थायी योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी सहयोगी 82 वर्षीय सिंह का 27 सितंबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। 

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय के दक्षिण और मध्य एशिया ब्यूरो ने एक ट्वीट में कहा कि एक विशिष्ट कैबिनेट मंत्री, सांसद और सैनिक जसवंत सिंह को भारतीय गणराज्य के लिए उनकी सेवा और अमेरिका-भारत साझेदारी में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिंह के परिवार और उनके लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। 

पूर्व अमेरिकी राजनयिक स्ट्रोब टालबोट ने सिंह को एक असाधारण और बुद्धिमान व्यक्ति बताते हुए एक ट्वीट में कहा कि असाधारण व्यक्ति, अपने देश और दुनिया के लिए बुद्धिमान और सच्चे सेवक, बहादुर सिपाही, माननीय राजनेता, कुशल और प्रभावी राजनयिक, व्यापक क्षेत्र के लेखक, गर्व से भरे हुए, स्नेही और प्यारे पति और पिता और दोस्त। टालबोट ने 1994 से 2001 तक अमेरिका के उप विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया, जो 1998 के परमाणु परीक्षणों के बाद अमेरिका द्वारा भारत पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद अमेरिका की ओर से प्रमुख वार्ताकार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें