फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अगले सप्ताह अमेरिका जाएंगे यूक्रेनी राष्ट्रपति, जैक सुलिवन ने दिए नए सैन्य पैकेज के एलान के संकेत

Sat, 16 Sep 2023 03:52 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी एनएसए जैक सुलिवन ने कहा कि यूक्रेन रूस के साथ युद्ध झेल रहा है। अमेरिका अन्य देशों की स्वतंत्रता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करता है। इसलिए अमेरिकी राष्ट्रपति जेलेंस्की के दृष्टिकोण को सुनने और विश्व में यूक्रेन के समर्थन का संदेश देने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन
US NSA Jake Sullivan - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की अगले सप्ताह व्हाइट हाउस का दौरा करने अमेरिका की यात्रा करेंगे। इस दौरान जेलेंस्की अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। बैठक को लेकर व्हाइट हाउस के एनएसए जैक सुलिवन ने कहा कि दोनों राष्ट्र अध्यक्षों के बीच यह तीसरी बैठक होगी। बता दें, हाल ही में रूसी राष्ट्रपति पुतिन और तानाशाह किम जोंग-उन की मुलाकात से अमेरिका बौखलाया हुआ है। 
विज्ञापन


नए सैन्य पैकेज का एलान कर सकता है अमेरिका
अमेरिकी एनएसए जैक सुलिवन ने कहा कि यूक्रेन रूस के साथ युद्ध झेल रहा है। अमेरिका अन्य देशों की स्वतंत्रता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करता है। इसलिए अमेरिकी राष्ट्रपति जेलेंस्की के दृष्टिकोण को सुनने और विश्व में यूक्रेन के समर्थन का संदेश देने के लिए उत्सुक हैं। सुलिवन ने कहा कि हम यूक्रेन के लिए नया सैन्य पैकेज तैयार कर रहे हैं। आप अनुमान लगा सकते हैं कि अमेरिका अतिरिक्त संसाधनों, क्षमताओं और अतिरिक्त हथियारों के राहत पैकेज की घोषमा कर सकता है।

पहले भी जारी कर चुका है राहत पैकेज
हाल ही में, अमेरिका ने यूक्रेन के लिए सैन्य मदद के बड़े पैकेज का एलान किया था। इस पैकेज के तहत यूक्रेन को एंटी टैंक हथियार और गोला-बारूद दिए गए हैं। यह मदद साढ़े सत्रह करोड़ यूएस डॉलर की थी। अमेरिका द्वारा यूक्रेन को दिए जा रहे इस नए पैकेज में एयर डिफेंस इक्विपमेंट्स, आर्टिलरी म्युनिशन, एंटी टैंक हथियार व अन्य कई हथियार शामिल हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी कांग्रेस ने अब तक 113 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की सहायता को मंजूरी दी है। लेकिन उनकी ओर से आखिरी फंडिग दिसंबर में हुई थी, उसके बाद रिपब्लिकन ने प्रतिनिधि सभा पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें