फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: मिशिगन में यूनिवर्सिटी कैंपस में गोलीबारी, तीन की मौत, कई के घायल होने की खबर

Tue, 14 Feb 2023 11:51 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावर अकेला था और फिलहाल फरार है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की हुई है। 
 
विज्ञापन
फायरिंग के बाद तैनात सुरक्षाकर्मी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के मिशिगन में स्थित स्टेट यूनिवर्सिटी कैंपस में गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावर अकेला था और फिलहाल फरार है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस सर्चिंग अभियान चला रही है। घटना सोमवार रात की है। वहीं यूनिवर्सिटी पुलिस ने घटना को सामूहिक गोलीबारी की घटना होने से इनकार किया है और बताया कि गोलीबारी दो जगह हुई। इनमें से एक एकेडमिक बिल्डिंग, जिसे बर्के हॉल और एथलेटिक फैसिलिटी सेंटर पर हुई है। गोलीबारी में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावर ने गोलीबारी के समय मास्क पहना हुआ था और वह गोलीबारी कर मौके से फरार हो गया। घटना के चलते अगले 48 घंटे के लिए यूनिवर्सिटी में सभी कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। गोलीबारी में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर तीन हो गया है। पहले गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत की खबर थी। वहीं पांच लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। 

बता दें कि मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी उच्च शिक्षा का माना हुआ संस्थान है। इस यूनिवर्सिटी के ईस्ट लैंसिंग कैंपस में करीब 50 हजार स्नातक और परास्नातक के छात्र पढ़ाई करते हैं। इससे पहले 30 नवंबर 2021 को मिशिगन की ऑकलैंड काउंटी के ऑक्सफोर्ड हाई स्कूल में भी गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमें एक 15 वर्षीय छात्र ने सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल से फायरिंग कर दी थी। उस हमले में चार छात्रों की मौत हो गई थी और छह अन्य छात्र और अध्यापक घायल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें