फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : उड़ान के लिए तैयार विमान के पंख पर चढ़ा एक शख्स, हैरान रह गए यात्री

Mon, 14 Dec 2020 05:24 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
flight - फोटो : getty images
विज्ञापन

अमेरिका के लॉस वेगास में 41 वर्षीय व्यक्ति उड़ान भरने के लिए तैयार एक विमान के पंख पर चढ़ गया, जिसे देखकर सभी यात्री हैरान रह गए। व्यक्ति करीब 45 मिनट तक विमान के पंख पर रहा है, इसके पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


लॉस वेगास मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग ने बताया कि शनिवार को मैकरन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक व्यक्ति अलास्का एयरलाइंस के विमान के पंख पर चढ़ गया। उड़ान में सवार एक यात्री एरिन इवांस ने बताया कि व्यक्ति पंख पर करीब 45 मिनट तक रहा। लॉस वेगास से पोर्टलैंड जा रहे विमान के पायलट ने उड़ान के पहले एक व्यक्ति को करीब आते हुए देखा और नियंत्रण टावर को इस बारे में सूचना दी।

यात्री इवांस ने घटना का वीडियो बनाया और उसे फेसबुक पर अपने पेज पर पोस्ट कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हम उसे विमान के पंख पर देख हैरान रह गए। हमें लगा कि कहीं वह किसी आतंकी वारदात के लिए तो नहीं आया है। बाकी यात्रियों के चेहरे पर भी डर दिख रहा था। विमान में अजीब सा डर का माहौल हो गया था।''
विज्ञापन


इस दौरान यात्रियों को विमान में ही रहने को कहा गया और उस व्यक्ति को विमान के पंख से उतरने को कहा गया। वह काफी देर तक विमान के पंख से नहीं उतरा। इसके बाद पुलिस ने शूट करने की चेतावनी दी, जिसके बाद वह विमान के पंख से नीचे उतरा आया। पुलिस ने हवाई अड्डे में अनधिकृत तौर पर घुसने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है कि आखिर वह विमान के पंख तक कैसे पहुंच गया। 

अलास्का एयरलाइंस की वेबसाइट के अनुसार, इस पूरी घटना के चलते विमान के उड़ान भरने में भी देरी हुई ,जिसके चलते यात्री अपने गंतव्य तक देरी से पहुंच सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें