फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका तैनात करेगा हिंद महासागर में छह बमवर्षक विमान

Tue, 07 Jan 2020 02:34 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
बी-52 युद्धक विमान - फोटो : Reuters
विज्ञापन

अमेरिकी सेना ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए हिंद महासागर में छह बी-52 बमवर्षक विमान तैनात करने की योजना बनाई है। ये लड़ाकू विमान ब्रिटिश अधिपत्य के डियागो गार्सिया में तैनात किए जाएंगे। 

विज्ञापन


अमेरिकी न्यूज एजेंसी ने एक अधिकारी हवाले से सोमवार को बताया कि बमवर्षक विमान तैनात करने का ये मतलब नहीं है कि ईरान के खिलाफ हमले का आदेश दिया गया है। यह तैनाती इसलिए की जाएगी ताकि क्षेत्र में सैन्य बल की मौजूदगी और क्षमता दिखाई जा सके। 

ईरान की सांस्कृतिक जगहें को भी बनाया जाएगा निशाना: ट्रंप
वहीं, ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि अगर वे अमेरिका के खिलाफ कोई भी कदम उठाते हैं तो हम इसका जोरदार जवाब देंगे। ईरान के 52 ठिकानें हमारे निशाने पर हैं। इनमें कई सांस्कृतकि जगहें भी हैं। 
विज्ञापन


इराक ने अमेरिकी सैनिकों को देश छोड़ने के लिए कहा
पिछले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर इराक की राजधानी बगदाद के हवाई अड्डे पर हवाई हमले किए गए, इस हमले में ईरानी कुद्स फोर्स के प्रमुख कासिम सुलेमानी मारे गए थे। जिसके बाद इराक ने रविवार को अमेरिकी सैनिकों और अन्य विदेशी सैनिकों को देश छोड़ने के लिए कहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें