फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिका ने यूक्रेन को दिया एक और झटका, रूसी हमलों के खिलाफ खुफिया जानकारी साझा करने पर लगाई रोक

Thu, 06 Mar 2025 08:46 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका ने यूक्रेन की सैन्य सहायता पर रोक लगाने के बाद एक और बड़ा कदम उठाया है। अब यूक्रेन के साथ रूसी हमलों के खिलाफ खुफिया जानकारी साझा करने पर भी रोक लगा दी गई है। यह कदम व्हाइट हाउस में ट्रंप और जेलेंस्की की बहस को लेकर उठाया गया है। 
विज्ञापन
राष्ट्रपति जेलेंस्की और ट्रंप (फाइल) - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने यूक्रेन की सैन्य सहायता पर रोक लगाने के बाद एक और बड़ा कदम उठाया है। अब यूक्रेन के साथ रूसी हमलों के खिलाफ खुफिया जानकारी साझा करने पर भी रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि अमेरिका के इस कदम से यूक्रेन को बड़ा झटका लगा है। इसके जरिये अमेरिका युद्ध समाप्त करने के लिए समझौते को यूक्रेन पर दबाव बना रहा है। यह कदम व्हाइट हाउस में ट्रंप और जेलेंस्की की बहस को लेकर उठाया गया है। 

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि अमेरिका को दी जा रही खुफिया जानकारी साझा करने पर रोक लगा दी है। यूक्रेन को रूस के अंदर लक्ष्यों के बारे में दिए जा रहे डाटा को रोक दिया गया है। इससे यूक्रेन के लिए रूस में लंबी दूरी के ड्रोन हमलों को अंजाम देना कठिन होगा। उसे रूस के बम बरसाने वाली गतिविधियों और बैलास्टिक मिसाइलों के प्रक्षेपण की भी जानकारी नहीं मिल पाएगी। इससे यूक्रेन रूस के हमलों के खिलाफ अपनी रक्षा भी नहीं कर पाएगा।

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि अगर जेलेंस्की शांति वार्ता पर आगे बढ़ते हैं तो सैन्य सहायता और सूचना देने पर लगे प्रतिबंध हटाए जा सकते हैं। सीआईए के निदेशक जॉन रैटक्लिफ ने कहा कि यूक्रेन के एक सकारात्मक कदम से सैन्य और खुफिया मोर्चे पर लगी रुकावट दूर हो जाएगी। हम यूक्रेन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। हमें आक्रामकता को पीछे धकेलना है और शांति वार्ताओं को आगे बढ़ाने के लिए दुनिया को एक बेहतर स्थान पर लाना है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ट्रंप रूस के साथ चल रहे युद्ध को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए यूक्रेन पर दबाव बनाना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि जेलेंस्की भी इसमें उनका साथ दें। मगर जेलेंस्की ने युद्ध समाप्त करने के लिए सुरक्षा की गारंटी मांग रहे हैं।

खनिज सौदा हो सकता है
अमेरिका के दबाव के आगे यूक्रेन झुकता नजर आ रहा है। दोनों देशों में खनिज समझौते पर जल्द बात शुरू हो सकती है। ट्रंप ने यूएस कांग्रेस को संबोधित करते हुए कहा था कि यूक्रेन खनिज सौदे पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है। रूस भी शांति के लिए तैयार है। युद्ध को समाप्त करने का समय आ गया है। यदि युद्ध समाप्त करना है तो दोनों पक्षों से बात करनी होगी।

व्हाइट हाउस की बैठक में हुआ था तनाव
पिछले दिनों व्हाइट हाउस में जेलेंस्की, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बीच हुई बैठक में तनाव हुआ था। बैठक में जेलेंस्की ने यूक्रेन के युद्ध प्रयासों के लिए अधिक अमेरिकी समर्थन की मांग की, लेकिन चर्चा जल्द ही तनावपूर्ण हो गई थी। डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की से पूछा कि क्या यूक्रेन रूस को कुछ क्षेत्रीय बलिदान देने के लिए तैयार है। 

इस दौरान जेडी वेंस ने जेलेंस्की पर अमेरिकी सहायता का आभार न दिखाने का आरोप लगाया। यह बहस तब और बढ़ गई, जब ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा कि आप तीसरे विश्व युद्ध का जुआ खेल रहे हैं। इस दौरान जेलेंस्की ने चेतावनी दी कि रूस का आक्रमण भविष्य में अमेरिका को भी प्रभावित कर सकता है। इस पर ट्रंप ने बैठक को अचानक खत्म कर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें