हाल ही में आई एक सर्वेक्षण रिपोर्ट में ट्रंप पर चल रहे महाभियोग को लेकर अमेरिकी नागरिक बंटे हुए नजर आए। कई लोग डेमोक्रेटों की इस कार्रवाई को गलत भी ठहरा रहे हैं। इसलिए महाभियोग पर जो भी फैसला आए लेकिन अमेरिकियों के बीच मत विभाजन के चलते आगामी दिनों में देश का चुनाव प्रचार अभियान बेहद रोमांचक और गरम रहने की संभावना है।
नाटो सम्मेलन के लिए ब्रिटेन पहुंचे ट्रंप
बुधवार को महाभियोग पर सुनवाई से अलग रहने की घोषणा के बाद राष्ट्रपति ट्रंप नाटो के शिखर सम्मेलन के लिए ब्रिटेन पहुंच गए हैं। वह ब्रिटेन में होने वाले अहम आम चुनाव से महज 10 दिन पहले लंदन पहुंचे हैं। ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘जब से मैंने कार्यभार संभाला है तब से योगदान देने वाले नाटो सहयोगियों की संख्या बढ़ी है और योगदान भी बढ़ा है।’