फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका चुनाव : हिलेरी क्लिंटन ने कहा, बर्नी सैंडर्स ने पार्टी एकजुटता के लिए कुछ नहीं किया

Sun, 02 Feb 2020 02:58 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, डेस मॉइनेस
विज्ञापन
बर्नी सैंडर्स - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

इस साल अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से मजबूत दावेदार बनकर उभर रहे उम्मीदवार बर्नी सैंडर्स को लेकर पार्टी की 2016 में उम्मीदवार रही हिलेरी क्लिंटन ने तीखे आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बर्नी और उनके समर्थकों ने पार्टी को एकजुट करने के लिए पर्याप्त काम नहीं किया है। हिलेरी ने बर्नी के बर्ताव को परेशान करने वाला बताया है।

विज्ञापन


हिलेरी क्लिंटन ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में कहा कि बर्नी सैंडर्स के चुनाव अभियान में कई ऐसे लोग पहचाने गए थे जो लोगों से किसी तीसरी पार्टी को वोट देने के लिए कह रहे थे। हिलेरी ने माना कि उनकी हार में इसका असर भी पड़ा था। हिलेरी ने 2020 आम चुनाव में ट्रंप को हराने के डेमोक्रेटिक पार्टी नेताओं को एकजुट न रहने के खिलाफ चेताया। 

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में डेमोक्रेट सिर्फ उसी नेता को उम्मीदवार बनाएं जो राजनीति को समझता है और जोड़-घटाव के गणित से बाहर निकलकर सभी को एकजुट रखने की परवाह करता हो। इससे पहले हिलेरी ने एक डॉक्यूमेंट्री में कहा था कि बर्नी के साथ न तो कोई काम करना नहीं चाहता है और न ही उन्हें कोई पसंद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लूमबर्ग ने खर्च किए 18 करोड़ डॉलर

अरबपति अमेरिकी माइकल ब्लूमबर्ग ने डेमोक्रेट पार्टी से राष्ट्रपति चुनाव में दावेदारी के लिए प्राइमरी मैदान में देर से एंट्री के बाद एक माह में 18 करोड़ डॉलर खर्च किए हैं। यह रकम पिछले एक साल में संयुक्त रूप से खर्च की जाने वाली अन्य दावेदारों की रकम से काफी अधिक है। नवंबर 2019 के अंत में इस दौड़ में कूदने वाले ब्लूमबर्ग पर उनके प्रतिद्वंद्वियों ने 60 अरब डॉलर में दावेदारी खरीदने का आरोप भी लगाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें