फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जासूसी मामले में अमेरिकी राजनयिक को तीन साल से अधिक की सजा

Thu, 11 Jul 2019 02:42 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
अमेरिका के एक राजनयिक को मंगलवार को जासूसी के आरोप में दोषी करार देते हुए 40 महीने (तीन साल चार महीने) की सजा सुनाई गई है। उन पर चीन के खुफिया विभाग से उन्हें रिश्वत के बदले अमेरिकी दस्तावेज सौंपने का आरोप है। अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा कि 63 वर्षीय कन्डांस मैरी क्लाईबोर्न ने अमेरिका के साथ कई बड़े मामलों में से एक में अमेरिका के खिलाफ जासूसी करने का अपराध स्वीकार कर लिया है। 
विज्ञापन


राजनयिक पर 40,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। क्लाईबोर्न को 2 साल साल पहले एक जांच के बाद गिरफ्तार किया गया था लेकिन उस पर जासूसी का आरोप नहीं लगा था। लेकिन अप्रैल, 2019 में उन्होंने अमेरिका के साथ धोखाधड़ी करने, जांचकर्ताओं से झूठ बोलने और विदेशी एजेंटों के साथ अपने संपर्क को अवैध तरीके से छुपाने के अपराध को स्वीकार कर लिया था। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें