फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी के फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका जा रहा था भारतीय, अमेरिका ने नहीं दिया प्रवेश

Wed, 18 Sep 2019 12:00 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Getty Images - file
विज्ञापन

अमेरिका ने 28 वर्षीय भारतीय युवक को देश में प्रवेश देने से इनकार कर दिया क्योंकि उसके पास जर्मनी का जो पासपोर्ट था वह जांच में फर्जी पाया गया। अमेरिका के सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) अधिकारियों ने सोमवार को वॉशिंगटन के डलेस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भारतीय नागरिक को रोका।

विज्ञापन


सीबीपी की विज्ञप्ति के मुताबिक अधिकारियों ने युवक पर कोई आपराधिक आरोप नहीं लगाए हैं। निजता कानून के कारण उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।

भारतीय व्यक्ति घाना से आया था और जांच के दौरान उसने सीबीपी अधिकारी को अपना पासपोर्ट सौंपा था। अधिकारी को पासपोर्ट में विसंगतियां दिखी, इसके साथ ही पासपोर्ट के बारे में संदेह उपजा और अंतत: युवक को देश में प्रवेश देने से इनकार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें