फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर मुद्दे पर भारत-पाकिस्तान के बीच सीधे संवाद को लेकर समर्थन जारी - अमेरिका

Fri, 05 Mar 2021 07:50 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका ने एक बार और कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत का समर्थन किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि हम उन आतंकवादियों की निंदा करते हैं, जो नियंत्रण रेखा को पार कर घुसपैठ करते हैं। अमेरिका ने सभी पक्षों से एलओसी पर तनाव घटाते हुए 2003 के संघर्ष विराम समझौते की प्रतिबद्धताओं का पालन करने की अपील की।

विज्ञापन

 
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने आगे कहा कि अमेरिका कश्मीर और दूसरे विवादित मुद्दों पर भारत और पाकिस्तान के बीच सीधे संवाद का समर्थन जारी रखता है। विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, ‘‘हम जम्मू कश्मीर में घटनाक्रम पर करीबी नजर रख रहे हैं। क्षेत्र को लेकर हमारी नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हम सभी पक्षों से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तनाव घटाने के लिए 2003 के संघर्ष विराम समझौते का पालन करने का आह्वान करते हैं।’’

एक सवाल पर प्राइस ने कहा कि नियंत्रण रेखा के जरिए आतंकवादियों के घुसपैठ के प्रयासों की हम निंदा करते हैं। इसका किसी भी प्रकार समर्थन नहीं किया जा सकता। हम चाहते हैं कि कश्मीर और अन्य मामलो में भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता जारी रहे। प्राइस से एक सवाल पूछा गया था कि विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भारत और पाकिस्तान द्वारा घोषित संघर्ष विराम को बहाल रखने के लिए क्या प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें