फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : मिसिसिपी में एक घर में आग लगने से मां सहित छह बच्चों की मौत, पिता घायल

Sun, 09 Feb 2020 09:45 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, क्लींटन (अमेरिका)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमेरिका के मिसिसिपी में एक घर में आग लगने से मां सहित छह बच्चों की मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर के प्रवक्ता मार्क जोनस ने बताया कि क्लींटन स्थित घर में देर रात करीब साढ़े 12 बजे आग लग गई। पिता ने बच्चों और पत्नी को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहा और हादसे में घायल हो गया।

विज्ञापन


जोनस ने बताया कि बच्चों का पिता घटनास्थल से जाने को तैयार नहीं था, लेकिन उसे घायल होने के कारण एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में ब्रिटनी प्रेस्ली (33), ब्रूकशायर (15), लेन प्रेस्ली (13), लॉसन प्रेस्ली (12), ग्रेसन प्रेस्ली (छह) , मैलकम प्रेस्ली (चार) और फेलीसिटी प्रेस्ली (एक) की मौत हो गई।
विज्ञापन


जोनस ने बताया कि शहर का फायर मार्शल ऑफिस आग लगने के कारण का पता लगा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें