फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरियादिली: अमेजन प्रमुख जैफ बेजोस की पूर्व पत्नी ने दान किए 19800 करोड़ रुपये

Thu, 17 Jun 2021 07:09 AM IST
Kuldeep Singh न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन

सार

  • भारत समेत कई देशों के 286 संगठनों, यूनिवर्सिटी और कला समूहों को मिलेगा फायदा
  • सालभर से भी कम समय में स्कॉट का यह तीसरा बड़ा दान है
विज्ञापन
जेफ बेजॉस के साथ उनकी पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में शुमार और अमेजन प्रमुख जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट ने अपनी संपत्ति से 2.7 अरब डॉलर करीब 19,800 करोड़ रुपये का दान दिया है। साल भर में यह उनका तीसरा बड़ा दान है। 

विज्ञापन


भारत समेत दुनिया के कई देशों के 286 के चैरिटी संगठनों को मिलेगी मदद
यह पैसा भारत समेत कई देशों के 286 संगठनों, यूनिवर्सिटी और कला समूहों को मिलेगा। सालभर से भी कम समय में स्कॉट का यह तीसरा बड़ा दान है। मैंकेंजी अमेजन के संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी हैं।

परोपकार के लिए मशहूर मैकेंजी ने ब्लॉग पोस्ट प्रदान की जानकारी देते हुए बताया कि दुनिया के लिए अच्छा होगा अगर चंद हाथों में ही हफ्ते अधिक संपत्ति न सिमटी रहे। मैंकेंजी का खुद का कोई परोपकारी संगठन नहीं है, लेकिन वह निजी तौर पर ही यह पैसा दान करती रही हैं। 
विज्ञापन


11 महीने में 8 अरब डॉलर दिए 
2019 में जब मैकेंजी ने बेजोस को तलाक दिया था तब उन्हें अमेजन की 4 फ़ीसदी हिस्सेदारी मिली थी जिसका मूल्य 36 अरब डॉलर था। लेकिन कुछ समय में कंपनी के शेयर चढ़ने के कारण स्कॉट की सम्पत्ति काफी बढ़ी है। बीते 11 महीने में वह 8 अरब डॉलर का दान कर चुकी हैं। फोर्ब्स के अनुसार, अभी उनकी नेटवर्क 60 अरब डॉलर है। 2020 में मैकेंजी ने 500 संगठनों को 6 अरब डॉलर दिए थे।

दान देने के तरीके का खुलासा नहीं
मिआमी इंस्टीट्यूट फॉर सोशल साइंसेज के कार्यकारी निदेशक मरीबेल मूरे का कहना है कि मैकेंजी निजी नागरिक हैं, लेकिन वह सार्वजनिक भूमिका निभा रही हैं। हालांकि मैकेंजी से दान पाने के लिए संगठनों द्वारा आवेदन और उनके चयन का कोई औपचारिक तरीका अब तक सामने नहीं आया है। ताजा घोषणा में भी उन्होंने प्रत्येक संगठन को मिलने वाली राशि का खुलासा नहीं किया। बस पैसा पाने वाले समूहों की सूची जरूर मुहैया कराई गई है।

स्कॉट से दान पाने वालों में अपोलो थिएटर समूह और बैले हिप्सनिको जैसे नामी संगठन शुमार हैं। साथ ही यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, टेक्सास यूनिवर्सिटी और नस्ली न्याय के लिए कार्यरत रेस फॉर्वर्ड, बोरेलिस फिलैंथ्रॉपी जैसे संगठन का भी नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें