ब्रुकलिन के एक होटल में एक अश्वेत ने सिख युवक सुमित अहलूवालिया (32) पर हथौड़े से हमला कर दिया और चिल्लाते हुए कहा, मैं तुम्हें पसंद नहीं करता और तुम्हारी त्वचा का रंग भी मेरे जैसा नहीं है।
विज्ञापन
घटना के बाद न्यूयॉर्क स्थित एक पैरोकार समूह ने जांचकर्ताओं से यह पता लगाने को कहा है कि क्या यह हमला नस्ली घृणा से प्रेरित है। एस्टोरिया के रहने वाले सुमित ने कहा कि उन पर हमला करने वाला व्यक्ति नस्ली घृणा से भरा हुआ था।