फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: कुल विदेशी छात्रों में भारत-चीन के 47 फीसदी

Sun, 21 Mar 2021 02:46 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिका में भारतीय छात्र (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

अमेरिका में 2020 के दौरान शिक्षा लेने आने वालों छात्रों में से 47 प्रतिशत छात्र केवल भारत और चीन के पाए गए हैं। ताजा सरकारी आंकड़े में यह भी बताया गया कि कोविड-19 के कारण विदेशी छात्रों की संख्या में काफी कमी आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 के मुकाबले 2020 में अमेरिकी स्कूलों में नए विदेशी छात्रों के पंजीकरण में 72 प्रतिशत की कमी आई है।

विज्ञापन


अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा प्रवर्तन (आईसीई) का हिस्सा ‘स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विजिटर प्रोग्राम’ (एसईवीपी) की ओर से जारी वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 में एफ-1 और एम-1 वीजा प्राप्त छात्रों के में 1.25 करोड़ छात्रों का सक्रिय रिकॉर्ड मौजूद है, जो 2019 के मुकाबले 17.86 प्रतिशत कम है।

एफ-1 वीजा अमेरिकी कालेज या विश्वविद्यालयों में अकादमी कार्यक्रम अथवा अंग्रेजी भाषा कार्यक्रम में भाग लेने वाले विदेशी छात्रों को दिया जाता है, वहीं एम-1 वीजा वोकेशनल और तकनीकी स्कूलों में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए आरक्षित होता है। आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में चीन से 3,82,561, भारत से 2,07,460, दक्षिण कोरिया से 68,217, सऊदी अरब से 38,039, कनाडा से 35,508 और ब्राजील से 34,892 छात्र आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें