फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस जुलाई में भरेंगे अंतरिक्ष की उड़ान

Tue, 08 Jun 2021 04:26 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन

सार

  • सोमवार को इंस्टाग्राम पर बेजोस ने बताया कि न्यू शेफर्ड अंतरिक्ष यान 20 जुलाई को सफर पर निकलेगा। 20 जुलाई को ही अपोलो के चंद्रमा पर उतरने की वर्षगांठ है। अंतरिक्ष यान टेक्सास से उड़ान भरेगा।
विज्ञापन
अंतरिक्ष की सैर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेजन के संस्थापक और अरबपति जेफ बेजोस जुलाई में ब्लू ओरिजिन के पहले मानव अंतरिक्ष यान न्यू शेफर्ड में उड़ान भरेंगे। इस उड़ान उनके भाई और अंतरिक्ष यात्रा के लिए चल रही नीलामी में जीतने वाला व्यक्ति भी शामिल होगा।

विज्ञापन


सोमवार को इंस्टाग्राम पर बेजोस ने बताया कि न्यू शेफर्ड अंतरिक्ष यान 20 जुलाई को सफर पर निकलेगा। 20 जुलाई को ही अपोलो के चंद्रमा पर उतरने की वर्षगांठ है। अंतरिक्ष यान टेक्सास से उड़ान भरेगा। बेजोस ने फरवरी की शुरुआत में कहा था कि ब्लू ओरिजिन पर ज्यादा ध्यान देने के लिए वह अमेजन के सीईओ के पद से मुक्त हो रहे हैं।

न्यू शेफर्ड से जाने के लिए एक सीट की नीलामी शनिवार को समाप्त हो रही है। इस नीलामी में 143 देशों के 6000 लोगों ने भाग लिया है। विजेता के लिए 28 लाख डॉलर (करीब 20 करोड़) की बोली है। नीलामी से प्राप्त राशि ब्लू ओरिजिन फाउंडेशन की क्लब फॉर फ्यूचर को दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें