फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रही अमेजन के जंगलों में लगी आग, मैक्रों ने कहा- जी7 समिट में करेंगे चर्चा

Sat, 24 Aug 2019 10:42 AM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो

सार

  • ब्राजील स्थित दुनिया के सबसे बड़े वर्षावन अमेजन में लगी आग लगातार बढ़ती जा रही है
  • फ्रांस के राष्ट्रपित इमैनुएल मैक्रों ने अमेजन में लगी आग को वैश्विक संकट बताया है
  • उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह मुद्दा फ्रांस में होने वाले जी-7 समिट का प्रमुख एजेंडा होगा
  • अमेजन दुनिया के 20 प्रतिशत ऑक्सीजन को उत्पन्न करता है
विज्ञापन
अमेजन जंगल में लगी भयंकर आग - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राजील स्थित दुनिया के सबसे बड़े वर्षावन अमेजन में लगी आग लगातार बढ़ती जा रही है। आग का फैलने की रफ्तार इतनी ज्यादा है कि आग हर मिनट तीन फुटबॉल मैदान जितने इलाके को घेर रही है। अमेजन की इस आग ने दुनिया को चिंता में डाल दिया है। अमेजन दुनिया के 20 प्रतिशत ऑक्सीजन को उत्पन्न करता है। यूएन, फ्रांस, अमेरिका, जर्मनी समेत तमाम देशों ने आग से वर्षावन में हो रहे खतरे पर चिंता जताई है। 

विज्ञापन


लोगों ने आग बुझाने के लिए अमेरिकी देशों को आगे आने की अपील की है। अमेजन की आग को लेकर पर्यावरणविदों और सेलिब्रिटियों ने भी चिंता जताई है। पर्यावरणवदों और सेलिब्रिटी भी अमेजन को बचाने की अपील कर रहे हैं। फ्रांस के राष्ट्रपित इमैनुएल मैक्रों ने अमेजन में लगी आग को वैश्विक संकट बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह मुद्दा फ्रांस में होने वाले जी-7 समिट का प्रमुख एजेंडा होगा। 

वहीं अमेजन में लगी आग को लेकर दुनिया भर में प्रदर्शन हो रहा है। लोग सड़कों पर उतर कर अमेजन जंगल को बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। 

वहीं, इस मुद्दे को लेकर ब्राजील के राष्ट्रपति ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों पर सनसनी फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अमेजन क्षेत्र के देशों से बात किए बिना जी-7 में यह मुद्दा उठाना मैक्रों की औपनिवेशिक मानसिकता है। वो इस पर राजनीति न करें। 
विज्ञापन


अमेजन की आग से ब्राजील के साओ पाउलो शहर में छाया धुएं का गुबार छा गया है। ब्राजील के अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (आईएनपीई) ने कहा है कि यह स्थानीय पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए बड़ी आपदा है। 

आईएनपीई के वैज्ञानिक अल्बर्टो सेजर ने कहा कि आग की 99% घटनाएं मानवीय दखल से जानबूझकर या दुर्घटनावस लगती हैं। अमेजन क्षेत्र में आग ने वनों की कटाई की दर को तेजी से बढ़ा दिया है, जो जुलाई 2018 में इसी महीने की तुलना में चौगुनी हो गई है। 40 साल में पशुओं और खेती के लिए 20% जंगल काट दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें