फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terrorism: ओवैसी ने PAK को दी कड़े जवाब की चेतावनी; जापान में बोले TMC सांसद- अगर आतंकवाद कुत्ता तो जंगली...

Sun, 25 May 2025 07:17 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, दुबई।

सार

Terrorism: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए अपने कूटनीतिक प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में यूएई और जापान में भारतीय प्रतिनिधिमंडलों ने पाकिस्तान का असली चेहरा उजागर किया। एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान को उसकी सोच से भी बड़ा जवाब मिलेगा। 
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2008 में हुए मुंबई हमलों के बाद से आतंकवाद पर खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) देशों के रुख में अब उल्लेखनीय बदलाव आया है। यूएई में भारतीय राजदूत संजय सुधीर ने कहा, इसका बड़ा कारण यह है कि उन्हें व्यापक रूप से अहसास हो गया है कि आतंकवाद सभी का साझा शत्रु है और इस खतरे से निपटने के लिए संयुक्त प्रयास जरूरी हैं। इस दौरान यूएई में भारत का रुख सामने लाने के लिए शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के दौरे की सराहना भी की गई। प्रतिनिधिमंडल ने यूएई नेताओं के आगे भारतीय पक्ष को सही ढंग से रखा, जिस पर सबने सहमति जताई। सुधीर बोले, जीसीसी देशों (बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब व यूएई) की 26/11 और पहलगाम आतंकी हमले की प्रतिक्रिया में काफी बदलाव आया है।
विज्ञापन


फिर से ऐसी गलती की तो पाकिस्तान की सोच से बड़ा जवाब मिलेगा: ओवैसी
प्रतिनिधिमंडल में शामिल एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रमुख लोगों से बातचीत में कहा, हमारी सरकार ने सभी भारतीयों के जीवन की रक्षा के लिए सभी कदम उठाए। सरकार ने पाकिस्ताना को बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है कि यदि अगली बार उसने ऐसी गलती की तो उनकी उम्मीद से भी ज्यादा बड़ी कार्रवाई करेंगे। ओवैसी ने कहा, हमारी सरकार ने हमें यहां भेजा है, ताकि दुनिया यह समझ सके कि भारत ने पिछले कई सालों से किस तरह के खतरों का सामना कर रहा है।   

ये भी पढ़ें: थरूर ने अमेरिका में 9/11 स्मारक पर दी श्रद्धांजलि, कहा- आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हो दुनिया
विज्ञापन


अगर आतंकवाद पागल कुत्ता है, तो पाकिस्तान इसका जंगली संचालक
तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को टोक्यो में अपने जोशीले भाषण में कहा, आतंकवाद यदि पागल कुत्ता है तो पाकिस्तान इसका जंगली आका है। उन्होंने कहा, हमें सबसे पहले इस जंगली आका से निपटना होगा, वरना यह जंगली संचालक और अधिक पागल कुत्ते बढ़ाएगा। सांसद हेमंग जोशी ने देश की एकता पर जोर दिया। संजय झा ने कहा, हम सीमापार आतंकवाद को न तो भूलेंगे और न ही माफ करेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने यहां स्वतंत्रता सेनानी रासबिहारी बोस को श्रद्धांजलि भी दी। साथ  ही जापान में भारत के दूत से   कहा कि प्रतिमा स्थल का सुधार होना चाहिए।

भारत में आतंकवादी हमलों के तार हमेशा पाकिस्तान से ही जुड़े होते हैं
रूस में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहीं डीएमके सांसद कनिमोझी ने शनिवार को कहा, भारत में आतंकी हमलों के तार हमेशा पाकिस्तान से ही जुड़े होते हैं, क्योंकि उसने आतंकवाद को पनाह दी है। प्रतिनिधिमंडल का दौरा संपन्न हो गया है। कनिमोझी ने कहा, पाकिस्तान आतंकवादियों को बचाने का विकल्प चुनता है, वे आगे बढ़कर झूठा प्रचार करते हैं। वह बोलीं, हमने सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: All Party Delegation: 'टीम इंडिया' ने दुष्प्रचार को किया धराशायी; छह शिष्टमंडलों ने विदेश में खोली PAK की पोल

कांग्रेस नेता शशि थरूर के नेतत्व में अमेरिका गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या, शशांक मणि त्रिपाठी, कलिता और लोजपा की शांभवी चौधरी, टीडीपी के जीएम हरीश, शिवसेना के मिलिंद देवड़ा, झामुमो के सरफराज व पूर्व अमेरिकी राजदूत तरनजीत सिंह संधू शामिल हैं। अन्य प्रतिनिधिमंडल सुप्रिया सुले के नेतृत्व में कतर, मिस्र आदि देशों में गया है। इसमें भाजपा के राजीव रूडी, अनुराग ठाकुर, मुरलीधरन, कांग्रेस के मनीष तिवारी, आनंद शर्मा, आप नेता विक्रमजीत साहनी शामिल हैं।  


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें