फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Algeria: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान समाप्त, आज नतीजे आने की उम्मीद; तेब्बौने के दोबारा चुने जाने की संभावना

Sun, 08 Sep 2024 04:28 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अल्जीयर्स

सार

सैन्य समर्थित राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने ने मतदान के बाद कहा, 'उन्हें उम्मीद है कि जो भी जीतेगा वह लोकतंत्र के निर्माण में उस बिंदु की ओर आगे बढ़ता रहेगा जहां से वापसी संभव नहीं होगी।' 
विज्ञापन
अब्देलमदजीद तेब्बौने - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्जीरिया में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो चुका है। शनिवार शाम पांच बजे तक अल्जीरिया में 26.5 प्रतिशत और विदेशों में 18.3 प्रतिशत मतदान हुआ। वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती नतीजे देर रात या रविवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) आने की उम्मीद है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि वर्तमान राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने को दूसरा कार्यकाल मिल सकता है, इन्हें सेना का समर्थन हासिल है। 

विज्ञापन


सैन्य समर्थित राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने ने मतदान के बाद कहा, 'उन्हें उम्मीद है कि जो भी जीतेगा वह लोकतंत्र के निर्माण में उस बिंदु की ओर आगे बढ़ता रहेगा जहां से वापसी संभव नहीं होगी।' 

इस बीच तेब्बौने के समर्थकों और चुनौती देने वालों ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपने मतपत्र डालने के लिए बाहर आएं। लेकिन पूरे दिन, अल्जीयर्स में कई मतदान स्थलों पर तैनात पुलिस अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारी खाली बैठे रहे। मतदाता गर्मी के कारण बाहर कतार में खड़े होकर वोट डालने से गुरेज करते दिखे।  
विज्ञापन


हालांकि, अधिकारियों ने गर्मी के कारण देश के कुछ हिस्सों में दिन के दौरान मतदान कम होने की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए मतदान की अवधि बढ़ा दी, जिसके चलते शनिवार रात नौ बजे तक मतदान स्थल खुले रहे। 

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने के लिए 26 उम्मीदवारों ने ताल ठोकी थी। हालांकि अंततः केवल तीन प्रत्याशी ही रेस में बचे। इनमें 78 वर्षीय तेब्बौने के अलावा, इस्लामिक पार्टी मूवमेंट ऑफ सोसाइटी फॉर पीस (एमएसपी) के 57 वर्षीय प्रमुख अब्देलाली हसनी चेरीफ और सोशलिस्ट फोर्सेज फ्रंट (एफएफएस) के साथ काम करने वाले 41 वर्षीय पूर्व पत्रकार यूसेफ औचिचे शामिल हैं। शनिवार को अपने गृह नगर में मतदान करते हुए, औचिचे ने अल्जीरियाई लोगों से उनके लिए वोट करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें